31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

Bishan Singh Bedi Demise: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेदी के निधन पर शोक जताया , बोले- उनके जाने से गहरा दुख हुआ

नई दिल्ली। भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन सोमवार (23 अक्तूबर) को हो गया। उन्होंने 77 साल की आयु में अंतिम सांस ली। बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट और 10 वनडे खेले थे। इन दोनों फॉर्मेट में उन्होंने क्रमश: 266 और सात विकेट लिए थे। बेदी के निधन से क्रिकेट जगत को बड़ा नुकसान हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ-साथ कई बड़ी हस्तियों ने शोक जताया।

वहीं, बीसीसीआई ने कहा कि पूर्व कप्तान के निधन से बड़ी क्षति हुई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेदी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, ”प्रसिद्ध क्रिकेटर श्री बिशन सिंह बेदी जी के निधन पर गहरा दुख हुआ। खेल के प्रति उनका जुनून अटूट था और उनके अनुकरणीय गेंदबाजी प्रदर्शन ने भारत को कई यादगार जीतें दिलाईं। वह क्रिकेटरों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles