लोअर लेक, भोपाल में साई, सीआरसी, भोपाल की बोट रैली

0
Boat Rally of SAI, CRC, Bhopal at Lower Lake, Bhopal
Boat Rally of SAI, CRC, Bhopal at Lower Lake, Bhopal

भोपाल। साई सीआरसी, भोपाल द्वारा खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 में भाग लेने जा रहे पैरा एथलीटों को प्रोत्साहित करने के लिए दिनांक 08 दिसंबर, 2023 को सुबह 10 बजे एमपी केसीए बोट क्लब, लोअर लेक, भोपाल में एक बोट रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम के अतिथियों में संजीव शर्मा (IG), निदेशक, एसएसबी अकादमी,श्री विष्णु सुधाकरण, क्षेत्रीय निदेशक, साई सीआरसी भोपाल, श्री अभिषेक सिंह चौहान, निदेशक, साई सीआरसी भोपाल, श्रीजयंतश्रीवास्तव,कार्यक्रम प्रमुख,दूरदर्शनकेंद्र, भोपालतथाश्रीपी एस बुंदेला, अध्यक्ष, एमपी केसीए शामिल थे।

Boat Rally of SAI, CRC, Bhopal at Lower Lake, Bhopal
Boat Rally of SAI, CRC, Bhopal at Lower Lake, Bhopal

खेल संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने, खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 को बढ़ावा देने और लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के लिए आयोजित इस नाव रैली में 30 से अधिक कैनोइंग और कयाकिंग नौकाओं और लगभग 70+ के एंड सी एथलीटों ने भाग लिया।एशियाई खेल 2022 की रजत पदक विजेता सुश्री मनीषा कीर, पैरा एशियाई खेलों की स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता तथा पैरालंपियन सुश्री प्राची यादव, पैरा एशियाई खेल 2022 के पदक विजेता श्री मनीष कौरव, और श्री गजेंद्र सिंह सहित खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 में भाग लेने वाले प्रमुख एथलीटों को इस आयोजन के दौरान सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथियों ने बोट रैली के बाद आयोजित सभा को संबोधित किया और खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों को अपनी शुभकामनाएँ दीं।

खेलो इंडिया योजना, युवा मामले और खेल मंत्रालय की प्रमुख योजना है। इसका उद्देश्य खेल संस्कृति को विकसित करके देश में खेल उत्कृष्टता प्राप्त करते हुए पूरी आबादी को खेल की शक्ति का उपयोग करने में सक्षम बनाना है। खेलो इंडिया योजना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने खेल और प्रतिस्पर्धी कौशल का प्रदर्शन करने के लिए मंच प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं, यानी खेलो इंडिया यूथ गेम्स और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन करता है। अभी तक 36 राज्यों/संघ शासित प्रदेशों और विश्वविद्यालयों की भागीदारी से खेलो इंडिया युवा एवं विश्वविद्यालय खेलों के 8 संस्करण और शीतकालीन खेलों के 3 संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं। इसी क्रम में, पैरा एथलीटों को बढ़ावा देने के लिए, खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का पहला संस्करण दिनांक 10 से 17 दिसंबर 2023 तक दिल्ली शहर के 3 स्थानों पर 7 खेल अनुशासनों (पैरा तीरंदाजी, पार एथलेटिक्स, पैरा बैडमिंटन, पैरा टेबल टेनिस, पैरा पावरलिफ्टिंग, सीपी फुटबॉल, पैरा शूटिंग) में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 1500 खिलाड़ी, 200 तकनीकी अधिकारी, 150 स्वयंसेवक, 350 सहायक स्टाफ, 300 रक्षक और 20 क्लासिफायर भागीदारी करेंगे।

खेलो इंडिया पारा गेम्स एवं खेलो इंडिया योजना के बारे में अधिक जानकारी https://kheloindia.gov.in/index.html पर प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here