ब्रेंडन टेलर का ऐतिहासिक कारनामा, अब सचिन और जयसूर्या के रिकॉर्ड पर नज़र

0

नई दिल्ली: जिम्बाब्वे के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में शानदार वापसी करते हुए नया कीर्तिमान रचा है। भ्रष्टाचार के चलते निलंबन के बाद लंबे अंतराल के पश्चात टीम में लौटे 39 वर्षीय टेलर श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में प्लेइंग-11 का हिस्सा बने। इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में तीसरे सबसे लंबे करियर वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब वह इस सूची में केवल महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और सनत जयसूर्या से पीछे हैं।

टेलर ने हाल ही में आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) द्वारा लगाए गए साढ़े तीन साल के प्रतिबंध की अवधि पूरी की। इसके बाद उन्होंने अगस्त की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की। इसी मैच के साथ टेलर 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में सबसे लंबे टेस्ट करियर वाले खिलाड़ी भी बन गए थे।

21वीं सदी का सबसे लंबा एकदिवसीय सफर

हरारे में शुक्रवार (29 अगस्त) को चार साल बाद अपना पहला एकदिवसीय मैच खेलने वाले ब्रेंडन टेलर ने बड़ा मुकाम हासिल किया। अब उनके नाम 1 जनवरी 2001 के बाद वनडे डेब्यू करने वाले बल्लेबाजों में सबसे लंबे करियर का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस तरह 21वीं सदी में बतौर बल्लेबाज उनका वनडे करियर सबसे लंबा बन गया है।

टेलर ने मियांदाद का रिकॉर्ड तोड़ा

ब्रेंडन टेलर ने 20 अप्रैल 2004 को श्रीलंका के खिलाफ बुलावायो में अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। अब उन्होंने 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में सबसे लंबे वनडे करियर के मामले में हमवतन सीन विलियम्स (19 साल 300 दिन) को पीछे छोड़ दिया है। दाएं हाथ के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पाकिस्तान के दिग्गज जावेद मियांदाद (20 साल 272 दिन) को भी पीछे करते हुए सर्वकालिक शीर्ष 3 में अपनी जगह बना ली है।

टेलर ने तेंदुलकर और जयसूर्या को भी पीछे छोड़ा

दिलचस्प बात यह है कि पुरुष वनडे क्रिकेट में सबसे लंबे करियर के मामले में अब केवल सचिन तेंदुलकर (22 साल 91 दिन) और सनथ जयसूर्या (21 साल 184 दिन) ही ब्रेंडन टेलर से आगे हैं। 1989 के बाद से केवल तेंदुलकर का ही टेलर से लंबा टेस्ट करियर रहा है, जिन्होंने 24 साल और 1 दिन में 200 टेस्ट मैच खेले हैं।

सबसे लंबा वनडे करियर
खिलाड़ी डेब्यू कब तक खेले अवधि मैच
सचिन तेंदुलकर (भारत) 18 दिसंबर 1989 18 मार्च 2012 22 वर्ष 91 दिन 463
सनथ जयसूर्या (एशिया/श्रीलंका) 26 दिसंबर 1989 28 जून 2011 21 वर्ष 184 दिन 445
ब्रेंडन टेलर (ZIM) 20 अप्रैल 2004 29 अगस्त 2025* 21 वर्ष 132 दिन 206
जावेद मियांदाद (पाकिस्तान) 11 जून 1975 9 मार्च 1996 20 वर्ष 272 दिन 233
क्रिस गेल (आईसीसी/वेस्टइंडीज) 11 सितंबर 1999 14 अगस्त 2019 19 वर्ष 337 दिन 301
सीन विलियम्स (ZIM) 25 फरवरी 2005 21 दिसंबर 2024 19 वर्ष 300 दिन 162
शोएब मलिक (PAK) 14 अक्टूबर 1999 16 जून 2019 19 वर्ष 245 दिन 287
अरविंदा डी सिल्वा (श्रीलंका) 31 मार्च 1984 18 मार्च 2003 18 वर्ष 352 दिन 308
मुशफिकुर रहीम (BAN) 6 अगस्त 2006 24 फरवरी 2025 18 वर्ष 202 दिन 274
जैक्स कैलिस (अफ्रीका/आईसीसी/दक्षिण अफ्रीका) 9 जनवरी 1996 12 जुलाई 2014 18 वर्ष 184 दिन 328
शाहिद अफरीदी (एशिया/आईसीसी/पाकिस्तान) 2 अक्टूबर 1996 20 मार्च 2015 18 वर्ष 169 दिन 398

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here