बुमराह ने रचा इतिहास, टेस्ट विकेटों के मामले में श्रीनाथ से निकले आगे; देखें टॉप-12 भारतीय

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 ओवर में 52 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। बुमराह अब टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में श्रीनाथ से आगे निकल गए हैं। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों में भी जगह बना ली।

टेस्ट विकेटों के मामले में श्रीनाथ से आगे निकले जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन जैसे ही अपना तीसरा विकेट टॉम ब्लंडेल के रूप में लिया वो श्रीनाथ से आगे निकल गए। बुमराह ने टॉम ब्लंडेल को 5 रन के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल के हाथों कैच आउट करवा दिया। ये बुमराह का टेस्ट क्रिकेट में 237वां विकेट था जबकि श्रीनाथ ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 236 विकेट भारत के लिए लिए थे। टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अब बुमराह 10वें नंबर पर आ गए जबकि श्रीनाथ 11वें नंबर पर खिसक गए।

भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर अनिल कुंबले हैं जिन्होंने 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट लिए थे जबकि आर अश्विन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट चटकाए थे। इस लिस्ट में कपिल देव तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 131 टेस्ट मैचों में 434 विकेट लिए थे तो वहीं हरभजन सिंह लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने 103 टेस्ट मैच खेले थे और इसमें उन्होंने 417 सफलता हासिल की थी। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं जिसमें बाद में बदलाव हो सकते हैं)

भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-12 गेंदबाज
गेंदबाज टेस्ट विकेट बेस्ट बॉलिंग 5 विकेट/10 विकेट
अनिल कुंबले 132 619 10/74 35/8
आर अश्विन 106 537 7/59 37/8
कपिल देव 131 434 9/83 23/2
हरभजन सिंह 103 417 8/84 25/5
रविंद्र जडेजा 91 356 7/42 15/3
जहीर खान 92 311 7/87 11/1
इशांत शर्मा 105 311 7/74 11/1
बिशन सिंह बेदी 67 266 7/98 14/1
भागवत चंद्रशेखर 58 242 8/79 16/2
जसप्रीत बुमराह 53 237 6/27 16/0
जवागल श्रीनाथ 67 236 8/86 10/1
मोहम्मद शमी 64 229 6/56 6/0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here