नई दिल्ली : वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में गुरुवार (19 नवंबर) को भारत के खिलाफ खराब शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी की। हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने जिम्मेदारी संभालते हुए 150 रन से अधिक की साझेदारी की और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। दूसरे सत्र की शुरुआत में 70 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी न्यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 82 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बना लिए। निकोल्स 113 रन और फिलिप्स 94 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 322 गेंदों पर 173 रन की नाबाद साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश की।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लंच तक 4 विकेट 60 रन पर निकाल दिए। जसप्रीत बुमराह ने 2, अंशुल कम्बोज और आकाशदीप ने 1-1 विकेट लिए। दूसरे सत्र की शुरुआत में न्यूजीलैंड के 5 विकेट 70 रन पर हो गए थे। ऐसे लग रहा था कीवी टीम दूसरे सत्र में ऑल आउट हो जाएगी, लेकिन इसके बाद 53.4 ओवर गेंदबाजी और विकेट नहीं मिला।
भारतीय खिलाड़ियों ने छोड़े कैच, फिलिप्स-निकोल्स को मिला बड़ा मौका
हेनरी निकोल्स ने 221 गेंद पर 14 चौके की मदद से 113 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 182 गेंद पर 13 चौके की मदद से 94 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स को जसप्रीत बुमराह की गेंद पर जीवनदान मिला। एलबीडब्ल्यू की अपील पर उन्हें नॉट आउट दिया गया। शुभमन गिल ने रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर का मानना था कि बल्ले का किनारा लगकर गेंद पैड पर लगी। ऐसे में फिलिप्स को नॉटआउट दिया गाय। निकोल्स को भी जीवनदान मिला। प्रसिद्ध कृष्णा की शॉर्ट बॉल पर टॉप एज लगा। देवदत्त पडिक्कल बैकवर्थ स्क्वायर लेग पर खड़े थे। उनके पास गेंद गई। ऋषभ पंत भी कैच लेने दौड़ गए और निकोल्स बच गए।
जसप्रीत बुमराह ने बरपाया कहर, पहले दिन झटके 3 विकेट
न्यूजीलैंड ने पहले सत्र में टॉम लैथम 0, डेवोन कॉनवे 4, रचिन रविंद्र 15 और डेरिल मिचेल 1 रन का विकेट गंवाया। दूसरे सत्र में टॉम ब्लंडेल आउट हुए। उन्होंने 5 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3, अंशुल कम्बोज और आकाशदीप ने 1-1 विकेट लिए। भारत के लिए चिंता विषय स्लो ओवर रेट भी है। पहले दिन सिर्फ 82 ओवर का खेल हुआ। इससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अंक कट सकते हैं।


