बुमराह की यादगार वापसी, 968 दिन बाद आते ही दिग्गजों से निकले आगे

0

नई दिल्ली : भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करते ही अपनी शानदार गेंदबाजी से बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। इंग्लैंड के खिलाफ पहले पांच ओवरों में उन्होंने बेहद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 8 रन खर्च किए और पांचवें ओवर में कप्तान हैरी ब्रूक को आउट कर दो बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर लीं। इस विकेट के साथ बुमराह ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे किए। साथ ही वह इंग्लैंड की सरजमीं पर सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनकर रविंद्र जडेजा और अजीत अगरकर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ गए।

जसप्रीत बुमराह ने अपने 90वें वनडे मैच की 89वीं पारी में 150 विकेट पूरे कर एक और शानदार उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली। वह सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। वहीं, इंग्लैंड की धरती पर यह उनका 31वां वनडे विकेट था, जिसके साथ उन्होंने रविंद्र जडेजा (30 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए इस सूची में शीर्ष भारतीय गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया। भारत के लिए सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम है, जबकि कुलदीप यादव दूसरे स्थान पर हैं। सबसे कम गेंदों में इस मुकाम तक पहुंचने के मामले में भी बुमराह तीसरे सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बन गए, जो सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनकी निरंतरता और प्रभावशाली प्रदर्शन का प्रमाण है।

भारत के लिए सबसे तेज 150 ODI विकेट लेने वाले गेंदबाज

मोहम्मद शमी: 80वां मैच
कुलदीप यादव: 88वां मैच
जसप्रीत बुमराह: 90वां मैच
अजीत अगरकर: 97वां मैच
जहीर खान: 103वां मैच

सबसे कम गेंदों पर 150 ODI विकेट लेने वाले भारतीय

4070 गेंद: मोहम्मद शमी
4513 गेंद: कुलदीप यादव
4605 गेंद: जसप्रीत बुमराह
5027 गेंद: अजीत अगरकर
5131 गेंद: इरफान पठान

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा ODI विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

31 विकेट: जसप्रीत बुमराह*
30 विकेट: रविंद्र जडेजा
28 विकेट: भुवनेश्वर कुमार
27 विकेट: मदन लाल
26 विकेट: मोहम्मद शमी

968 दिन बाद वनडे में बुमराह की दमदार वापसी

जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए अपना इससे पहले वनडे इंटरनेशनल मैच 19 नवंबर 2023 को खेला था। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरने के बाद अब बुमराह की वनडे टीम में वापसी हुई। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वह इंजरी के कारण खेल नहीं पाए थे। ऐसे में अब 968 दिन बाद 14 जुलाई 2026 को लौटते ही बुमराह ने दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कर लीं। बुमराह ने अपने पहले पांच ओवर में सिर्फ 9 रन दिए और एक विकेट हैरी ब्रूक का झटका। उन्होंने 2016 में अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में अभी तक 4.58 की इकॉनमी से ही रन दिए हैं। 19 रन देकर 6 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here