भोपाल। कप्तान ऋषभ चौहान की नाबाद 80 रन व 2 विकेट के दोहरे प्रदर्शन के बदौलत आज यहां सूरत के पीठावला ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में मध्यप्रदेश ने कर्नाटक को 61 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया ।
विनोद मांकड़ अंडर-19 वनडे लिमिटेड ओवर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मध्यप्रदेश की टीम ने 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 243 रन बनाये। टीम के कप्तान ऋषभ चौहान ने 3 चौके व 3 झक्कों की मदद से नाबाद 80 रन की पारी खेली। जबकि टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज शिवांग व सूरज ने क्रमशः 37 व 36 रन जोड़े।
कर्नाटक के गेंदबाज वेंकटेश ने 10 ओवर में 65 रन देकर 3 विकेट व उत्तम को 2 सफलताएं मिलीं ।
244 रनों का पीछा करने उतरी कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के ओपनर बल्लेबाज आकिब 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जबकि टीम के लिए सर्वाधिक रन कप्तान शुभांग 39 व देवदत्त ने 38 रन बनाये पर टीम को जीत तक का सफर तय नहीं करवा पाए और पूरी टीम महज 45.1 ओवर में 182 रन पर ढेर हो गई। मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज प्रणकेश ने 9 ओवर में 41 देकर 3 विकेट जबकि ऋषभ, इरफ़ान व ओमकार ने 2 – 2 विकेट लिए।


