एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में 9 सितंबर को होगा कैप्टन रूप सिंह स्पोर्ट्स अचीवर्स अवॉर्ड

0

(NST News) भोपाल। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी का फिजिकल एजुकेशन विभाग महान हॉकी खिलाड़ी और ओलंपियन स्व. कैप्टन रूप सिंह की 118वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इस मौके पर 4th एलएनसीटी कैप्टन रूप सिंह स्पोर्ट्स अचीवर्स अवॉर्ड – 2025 दिया जाएगा। यह सम्मान खेलों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों और व्यक्तित्वों को समर्पित है।कार्यक्रम 9 सितंबर, मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से आर्यभट्ट ऑडिटोरियम, एलएनसीटी कैंपस, रायसेन रोड, भोपाल में होगा। आयोजन की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एन.के. थपाक करेंगे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओलंपियन और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित अशोक ध्यानचंद होंगे। विशेष अतिथि के रूप में जेएनसीटीपीयू भोपाल के चांसलर एवं एलएनसीटी ग्रुप के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे शामिल होंगे। खेल निदेशक पंकज कुमार जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और कैप्टन रूप सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की स्मृति को जीवित रखने का प्रयास है। इस अवॉर्ड के जरिए युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा जागेगी। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रहने की उम्मीद है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन का मानना है कि ऐसे आयोजन खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here