एनएसटी न्यूज, भोपाल। ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति अखिल भारतीय ग्रीन पैराडाइज कप में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए, जिनमें यूज़ लोकेटर और ग्रीन पैराडाइज ने जीत दर्ज की। पहले मैच में यूज़ लोकेटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147/8 रन बनाए। आकाश ने 37, प्रदुम्न ने 22 और सुमित तनेजा ने 15 रन जोड़े। भोपाल टाइगर्स की ओर से अंचल साहू ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइगर्स की टीम 146 रन पर आउट हो गई और एक रन से मैच हार गई। यूज़ लोकेटर की ओर से फैज़ल मीर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में ग्रीन पैराडाइज ने 232/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। कप्तान हमजा रऊफ ने 91 रन, साबिर मोहम्मद ने 31 और दिव्यांशु यादव ने 29 रन बनाए। जवाब में भोपाल फीनिक्स की टीम सिर्फ 64 रन पर सिमट गई और 168 रन से मैच हार गई। ग्रीन पैराडाइज के यश जांगीर और इब्राहिम सिरकवाला ने 3-3 विकेट लिए। हमजा रऊफ को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता को अब 15 दिनों के लिए रोक दिया गया है। इसके बाद भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की U-18 चयन प्रक्रिया के लिए आगे के मैच खेले जाएंगे।


