19.1 C
New Delhi
Friday, February 21, 2025

Champions Trophy: पाकिस्तान की टीम ने किया फखर जमान के रिप्लेसमेंट का ऐलान

नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बुधवार (20 फरवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामने करने वाली पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे ही ओवर में चोटिल हुए फखर जमान टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान की टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम उल हक की वापसी हुई है। वह 16 महीने बाद पाकिस्तान की वनडे टीम में चुने गए हैं।

पाकिस्तान को अगला मैच भारत से रविवार (23 फरवरी) को दुबई में खेलना है। वह गुरुवार (20 फरवरी) को दुबई के लिए रवाना हो गई। मोहम्मद रिजवान की अगुआई वाली टीम करो या मरो की स्थिति में है। एक मैच और हारने पर उसका टूर्नामेंट से बोरिया बिस्तरा पैक हो सकता है। ऐसे में फखर जमान का चोटिल होना पाकिस्तान के लिए झटके वाली खबर है। फखर जमान को पाकिस्तान की टीम में सैम अयूब के चोटिल होने के बाद मौका मिला था।

29 साल के इमाम उल हक ने पाकिस्तान के लिए 72 वनडे की 71 पारियों में 48.28 के औसत से 3138 रन बनाए हैं। इसमें 20 अर्धशतक और 9 शतक शामिल हैं। 151 उनका सर्वोच्च स्कोर है। वह पाकिस्तान के लिए आखिरी बार वनडे मैच अक्तूबर 2023 में वर्ल्ड कप में खेले थे। उसम मैच में उन्होंने 12 रन बनाए थे। वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऑस्ट्रेलिया के 70 रन की पारी छोड़ दें तो वह कुछ खास नहीं कर पाए।

पाकिस्तान का स्क्वाड

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles