नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 19 फरवरी को अपने खिलाड़ियों के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया। इस बार बोर्ड ने कुल 28 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है। हालांकि, टेस्ट फॉर्मेट के प्रमुख सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय इस सूची में जगह नहीं बना पाए। जारी की गई सूची में ‘ए+’ कैटेगरी में इस बार किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस बार के कॉन्ट्रैक्ट को चार कैटेगरी—ए, बी, सी और डी—में विभाजित किया है।
तस्कीन अहमद और मुश्फिकुर रहीम को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन
बांग्लादेश बोर्ड ने नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, लिटन कुमार दास और तस्कीन अहमद को A कैटेगरी में जगह दी है। तस्कीन अहमद इससे पहले A+ कैटेगरी का हिस्सा थे लेकिन उन्हें डिमोट किया गया है। इसी तरह से विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम जो इससे पहले A कैटेगरी में थे, उन्हें डिमोट करके बी में शामिल किया गया है। उनके अलावा मोमिनुल हक, ताइजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदोय, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, रिशाद हुसैन, मेहदी हसन, हसन महमूद और नाहिद राणा को ‘बी’ कैटेगरी में रखा गया है। सौम्या सरकार, जेकर अली अनिक, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद और सैयद खालिद अहमद ये सभी वो खिलाड़ी हैं जिन्हें ग्रेड सी में रखा गया है। सात प्लेयर्स को डी कैटेगरी में जगह मिली है। उन 7 प्लेयर्स में सैफ हसन, परवेज हुसैन एमोन, तनवीर इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, शमीम हुसैन और काजी नुरुल हसन सोहन का नाम शामिल है।
हर कैटेगरी के खिलाड़ियों को सैलरी का पूरा विवरण
ए कैटेगरी में शामिल खिलाड़ियों को 8 लाख बांग्लादेशी टका यानी लगभग 6 लाख रुपये महीने मिलेंगे। वहीं बी कैटेगरी में शामिल खिलाड़ियों को हर महीना 600,000 बांग्लादेशी टका मिलेंगे, जो कि भारतीय रुपयों में 4.5 लाख रुपये है। जबकि सी ग्रेड में शामिल प्लेयर्स की मासिक सैलरी 4 लाख टका यानि लगभग 2.9 लाख रुपये होगी। बात करें डी कैटेगरी में शामिल खिलाड़ियों की तो उन्हें 2 लाख बांग्लादेशी टका यानि लगभग डेढ़ लाख रुपये मिलेंगे।
2026 के लिए बांग्लादेश बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल प्लेयर्स
ग्रेड A: नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास और तस्कीन अहमद
ग्रेड B: मुशफिकुर रहीम, मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदॉय, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, हसन महमूद और नाहिद राणा
ग्रेड C: सौम्या सरकार, जैकर अली, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन, नसुम अहमद और खालिद अहमद
ग्रेड D: सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तनवीर इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, शमीम हुसैन और नूरुल हसन


