Chess: डी गुकेश का टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी

0

नई दिल्ली: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश का टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी है और उन्होंने एकल बढ़त बना ली है। हाल ही में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले गुकेश ने अपने प्रतिद्वंद्वी लियोन ल्यूक मेंडोंसा को नौवे दौर में हराया और एकल बढ़त बनाने में सफल रहे। गुकेश के अब नौ में से 6.5 अंक हैं और वह उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और फेडोसीव से आधा अंक आगे हैं।

गुकेश ने मुकाबले के बाद कहा, मुझे खुशी है कि आज अच्छा खेल सका। अभी चार दौर बाकी हैं और मैं तालिका के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा। मैं बस अपने खेल से खुश हूं।

वहीं, भारत के अन्य खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद को नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीश गिरि ने हराया, जबकि पी हरिकृष्णा को रूसी मूल के स्लोवेनियाई खिलाड़ी ब्लादीमिर फेडोसीव ने मात दी। प्रज्ञानंद 5.5 अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here