मोयरा सरिया इंटरनेशनल वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर आईटीएफ जे 60 ग्रेड-4 टेनिस चैंपियनशिप

0
इन्दौर की पहल खराड़कर का धमाकेदार प्रदर्शन
एकल के क्वार्टर फाइनल में और युगल के सेमीफाइनल में

इंदौर : स्थानीय खिलाड़ी पहल खराड़कर ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित व मोयरा सरिया द्वारा प्रायोजित इंटरनेशनल वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर आईटीएफ जे-60 ग्रेड-4 टेनिस चैंपियनशिप में बालिका एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में तथा युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इन्दौर टेनिस क्लब में खेली जा रही इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस स्पर्धा के एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में सातवीं वरीयता प्राप्त इन्दौर की पहल खराड़कर ने अन्वी पूनागनपति को थोड़े संघर्ष के बाद 6-4, 7-6(5) से पराजित किया। पहले सेट में पहल ने अपनी सर्विस बचाते हुए जीत दर्ज की। लेकिन दूसरे सेट में अन्वी ने भी वापसी की कोशिश की, लेकिन टाईब्रेक में पहल ने जोरदार खेल

दिखाया और जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं बालिका वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल के अन्य मुकाबलों में शीर्ष वरीयता प्राप्त दिया रमेश ने आहान को 6-2, 6-4 से, प्राचि मलिक ने सेजल भूतड़ा को 6-4, 6-3 से, जया कपूर ने उलटफेर करते हुए चौथी वरीयता प्राप्त सायेट्टी वराड़कर को 7-5, 6-2 से, दूसरी वरीयता प्राप्त हर्षिनी नागराज ने दीपशीखा विनयागमूर्थी को 6-3, 6-3 से, तीसरी वरीयता प्राप्त साइना वैद्य ने आहिदा सिंह को 7-6(3), 6-4 से तथा पार्थसारथी मुंडे आसानी से 6-1, 6-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

बालक एकल में भी शीर्ष वरीयता खिलाड़ियों ने आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पहले क्रम के समर्थ सहिता ने सुरेश मोदी को 6-2, 6-3 से, दूसरी वरीयता प्राप्त प्रणील शर्मा ने क्वालीफायर तनुष घिलदयाल को 7-5, 6-0 से, चौथी वरीयता प्राप्त ऐशरव्य मेहरा ने स्थानीय खिलाड़ी विवान बिदासरिया को 6-4, 6-2 से, विशाल वासुदेव ने एक और स्थानिय खिलाड़ी कनिष्क खथुरिया को 7-5, 6-4 से, पांचवीं वरीयता प्राप्त आदित्य मोर ने ओम हिरन ठक्कर को 6-3, 6-3 से पराजित किया। प्री-क्वार्टर फाइनल में दो बड़े उलटफेर भी देखने को मिले। गैरवरियता प्राप्त शिवतेज श्रीरफुले ने तीसरी वरीयता प्राप्त शौर्य स्वरूप को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से तथा दक्ष कुकरेती ने छठीं वरीयता प्राप्त स्थानीय खिलाड़ी अधिराज ठाकुर को 6-3, 6-3 से हराकर उलटफेर किया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पहल व सेजल सेमीफाइनल में

स्थानीय खिलाड़ी पहल खराड़कर ने एकल के बाद युगल में भी विजयी अभियान जारी रखते हुए सेजल भूतड़ा के साथ खेलते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में पहल व सेजल ने अहान व दीशा कुमार को रोचक मुकाबले में 6-2, 7-6(11) से पराजित किया। पहला सेट तो आसानी से पहल व सेजल ने जीता, लेकिन दूसरा सेट टाईब्रेक तक गया, जहां दोनों जोड़ियां हार मानने को तैयार नहीं थी, लेकिन पहल व सेजल ने उम्दा तालमेल दिखाया और सेट और मैच अपने नाम किया। बालिका युगल के अन्य मुकाबलों में तीसरी वरीयता प्राप्त शाल्वी दलाल व पार्थसारथी मूंडे ने अनुष्का भोला व अराध्या वर्मा को 6-3, 6-2 से, शीर्ष वरीयता प्राप्त महर्षी नागराज व दीया रमेश ने सिया प्रसादे व दिव्या अंगरिश को 6-1, 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

बालक युगल में शीर्ष वरीयता प्राप्त आदित्य मोर व प्रणील शर्मा ने सौरिश मोदी व शिवतेज शिरफुले को 7-5, 7-5 से, दूसरी वरीयता प्राप्त तनुष घिलदयाल व समर्थ सहिता ने अयान चौधरी व अधिराज ठाकुर को 6-3, 6-4 से, चौथी वरीयता प्राप्त दक्ष कुकरेती व ऐशरव्य ने स्थानिय खिलाड़ी कनिष्क खथुरिया व खुशविन जैफरी को कड़े मुकाबले में 6-7(8), 6-3, 10-6 से तथा माहित मेखला व विशाल वासुदेव ने तीसरी वरीयता प्राप्त प्रकाश सरन व शौर्य स्वरूप को 3-6, 6-2, 10-7 से हराकर उलटफेर किया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here