जगरेब: मैग्नस कार्लसन को हराने के बाद विश्व चैंपियन डी गुकेश ग्रैंड चेस टूर का हिस्सा सुपर यूनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज चेस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन का क्रम जारी रखते हुए रैपिड वर्ग में शीर्ष पर रहे। उन्होंने अंतिम नौवें दौर में अमेरिका के वेसली सो को हराया। उनके कुल 14 अंक रहे और उन्होंने तीन अंकों की बड़ी बढ़त बनाई है। प्रज्ञानंद ने 7वें दौर में इवान सेरिक को हराया। वह नौ अंक लेकर कारुआना के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। गुकेश ने तीसरे दिन दो ड्रॉ खेले और फिर वेसली को हराया। उन्हें नौवें दौर में डूडा के खिलाफ हार मिली, दो ड्रॉ खेले, 6 में जीत हासिल की। ब्लिट्ज में 18 दौर खेले जाएंगे, यहां गुकेश की 3 अंकों की बढ़त काम आएगी।
जगरेब। विश्व चैंपियन डी गुकेश के खिलाफ लगातार दूसरी हार के बाद दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और पांच बार के विश्व विजेता मैग्नस कार्लसन ने कहा कि उन्हें अब शतरंज खेलने में मजा नहीं आ रहा है। गुकेश ने पूर्व विश्व चैंपियन को सुपर युनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग की छठी बाजी में हराया। इससे पहले पिछले महीने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में उन्होंने क्लासिकल प्रारूप में मात दी थी। नॉर्वे में हार के बाद तो उन्होंने गुस्से और निराशा में मेज पर मुक्का भी मार दिया था।


