तीसरी सीनियर स्पीड हैंडबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश को हराकर हासिल की शानदार जीत

0

सासाराम (बिहार)। बिहार के सासाराम में आयोजित तीसरी सीनियर स्पीड हैंडबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालक वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ का सामना मजबूत हरियाणा की टीम से हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और शानदार टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को 7–3 गोल से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

इसके पश्चात तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम का सामना हिमाचल प्रदेश से हुआ। इस मुकाबले में भी छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए हिमाचल प्रदेश को 7–5 गोल से पराजित कर विजय हासिल की।

इस शानदार सफलता में छत्तीसगढ़ टीम के खिलाड़ियों कोविद यादव, नीरज यादव, शुभम मेश्राम, सोमेश्वर नेताम, विशाल यादव, कृतज्ञ एले, शिवम मंडावी, भूपेश साहू एवं त्रिवेद संचेनिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

छत्तीसगढ़ बालक वर्ग की टीम के मुख्य प्रशिक्षक फिरोज खान, सहायक प्रशिक्षक रजा कुरैशी एवं टीम मैनेजर भूमि कोचर के मार्गदर्शन और नेतृत्व में खिलाड़ियों ने यह शानदार सफलता प्राप्त की।

छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव , अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, सचिव प्रिंस भाटिया सहित खेल प्रेमियों ने टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षक एवं मैनेजर को इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here