भारत-पाकिस्तान फुटबॉल मुकाबले का रोमांच, कब और कहां देखें मैच का सीधा प्रसारण?

0

नई दिल्ली : भारत गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को ढाका के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से सैफ चैंपियनशिप 2026 में अपने अभियान का आगाज करेगा। हालांकि, नौ बार की चैंपियन भारतीय टीम इस बार अपेक्षाकृत कमजोर और दूसरे दर्जे की टीम के साथ मैदान पर उतरेगी। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के सामने खिताब की दावेदारी को मजबूत करने के साथ अपनी प्रतिभा साबित करने की भी चुनौती होगी।

भारतीय सीनियर टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां उसे दोस्ताना मैच खेलने हैं। वहीं, इंडियन सुपर लीग (ISL) के क्लब फीफा इंटरनेशनल विंडो के बाहर अपने खिलाड़ियों को रिलीज करने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में पहले मुकाबले के लिए कोच नौशाद मूसा के पास सिर्फ 18 खिलाड़ी उपलब्ध होंगे। बाकी 10 खिलाड़ी 9 नवंबर को इंटरनेशनल विंडो शुरू होने के बाद टीम से जुड़ेंगे। भारत की नजर इस बार अपना 10वां खिताब जीतकर नया रिकॉर्ड बनाने पर होगी। दूसरी ओर, पूर्व पेरू अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नोर्बर्टो सोलानो की कोचिंग में पाकिस्तान की टीम बेहतर प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी। टीम के कप्तान डेनमार्क में जन्में अब्दुल्ला इकबाल हैं।

भारत का पाकिस्तान के खिलाफ अब तक रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच 2000 के बाद खेले गए पिछले 10 मैच में से सात भारत ने जीते हैं। 2023 में बेंगलुरु में खेले गए सैफ चैंपियनशिप के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया था। उस मैच में सुनील छेत्री ने हैट्रिक लगाई थी। हालांकि, इस बार दूसरे दर्जे की टीम के साथ उतर रहे भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला पिछले रिकॉर्ड जितना आसान नहीं रहने की उम्मीद है।

भारत बनाम पाकिस्तान SAFF चैंपियनशिप लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
  • भारत बनाम पाकिस्तान SAFF चैंपियनशिप मैच कब है?
    भारत बनाम पाकिस्तान SAFF चैंपियनशिप मैच गुरुवार पांच नवंबर 2026 को खेला जाएगा।
  • भारत बनाम पाकिस्तान SAFF चैंपियनशिप मैच कितने बजे शुरू होगा?
    भारत बनाम पाकिस्तान SAFF चैंपियनशिप मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा।
  • भारत बनाम पाकिस्तान SAFF चैंपियनशिप मैच कहां खेला जा रहा है?
    भारत बनाम पाकिस्तान SAFF चैंपियनशिप मैच बांग्लादेश के ढाका स्थित नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • भारत बनाम पाकिस्तान SAFF चैंपियनशिप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां उपलब्ध है?
    भारत बनाम पाकिस्तान SAFF चैंपियनशिप मैच को भारतीय दर्शक VETO OTT प्लेटफॉर्म (वेबसाइट और ऐप) पर लाइव देख सकते हैं।
  • भारत बनाम पाकिस्तान SAFF चैंपियनशिप मैच का टेलीविजन पर लाइव टेलीकास्ट किस चैनल पर हो रहा है?
    भारत बनाम पाकिस्तान SAFF चैंपियनशिप मैच का भारत में टेलीविजन पर लाइव टेलीकास्ट नहीं हो रहा है।
  • भारत बनाम पाकिस्तान SAFF चैंपियनशिप मैच को भारत के बाहर के प्रशंसक कहां देख सकते हैं?
    बांग्लादेश में टेलीविजन अधिकार T-Sports के पास हैं, जबकि डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार Bongo के पास हैं। पाकिस्तान में Myco के पास प्रसारण और OTT दोनों अधिकार हैं।
SAFF चैंपियनशिप 2026 के लिए भारत की टीम

गोलकीपर: अर्श अनवर शेख, के मोहनराज, प्रियांश दुबे।
डिफेंडर: अब्दुल रबीह, बिजॉय वर्गीस, चिंगलेनसाना सिंह कोनशाम, हमिंगथनमाविया राल्टे, खैमिनथांग लुंगडिम, मुहम्मद उवैस, नाथन रोड्रिग्स, रोनी खारबुडन, संदीप मंडी।
मिडफील्डर: अभिषेक सूर्यवंशी, एडिसन सिंह थोकचोम, ब्रिसन फर्नांडिस, एबिंडास येसुदासन, फारुख चौधरी, मैकर्टन निकसन, मंगलेंथांग किपगेन, निखिल प्रभु, नौफल पीएन, रिकी जॉन शाबोंग, सुरेश सिंह वांगजम।
फॉरवर्ड: इरफान यदवाड, लिस्टन कोलाको, मुहम्मद सुहैल, विष्णु पीवी, सुहैल अहमद भट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here