रायपुर: भारतीय कायाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन (IKCA) एवं ओडिशा टूरिज्म डिपार्टमेंट के संयुक्त तत्वावधान में 15वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप-2026 एवं बाली जात्रा उत्सव का आयोजन दिनांक 30 नवंबर से 01 दिसंबर 2026 तक कटक, ओडिशा में किया जा रहा है।


इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की टीम आज रायपुर से कटक के लिए रवाना हुई। रवाना होने से पूर्व टीम के सभी खिलाड़ियों ने प्रशांत सिंह रघुवंशी, सह-सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन एवं कोषाध्यक्ष, भारतीय कायाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन तथा अकरम खान, सह-सचिव, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ से सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं ली।


इससे पूर्व भारतीय कायाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रशांत सिंह रघुवंशी जी का छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सह-सचिव मोहम्मद अकरम खान जी , छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के सचिव विनोद राठी जी, श्वॉलीबॉल संघ से नितिन जी एवं प्रदेश के समस्त कायाकिंग एवं कैनोइंग खिलाड़ियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।


