Cincinnati Open: कार्लोस अल्कारेज और यानिक सिनर आमने-सामने, खिताब की जंग के लिए तैयार

0

नई दिल्ली: स्पेन के उभरते सितारे कार्लोस अल्कारेज और दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर एक बार फिर आमने-सामने होने जा रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। अल्कारेज जहां पूरे टूर्नामेंट में लय में नजर आए, वहीं सिनर ने फ्रांस के टेरेंस एटमाने को 7-6, 6-2 से हराकर खिताबी जंग के लिए क्वालीफाई किया। खास बात यह है कि हार्ड कोर्ट पर सिनर की यह लगातार 26वीं जीत है, जो उनके शानदार फॉर्म का सबूत है। अब सिनसिनाटी ओपन का फाइनल इन दोनों शीर्ष खिलाड़ियों के बीच रोमांचक टक्कर का गवाह बनेगा।

दूसरी ओर, स्पेनिश स्टार कार्लोस अल्कारेज ने एलेक्सजेंडर ज्वेरेव को 6-4, 6-3 से हराकर टूर स्तर पर लगातार सातवें फाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ ही उन्होंने खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया, जहां उनका सामना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर से होगा। सिनसिनाटी ओपन का फाइनल सोमवार को खेला जाएगा और यह लगातार चौथा मौका होगा जब अल्कारेज और सिनर किसी टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगे। गौरतलब है कि हाल ही में विंबलडन के फाइनल में सिनर ने अल्कारेज को मात दी थी, ऐसे में यह भिड़ंत एक और रोमांचक जंग साबित होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here