नई दिल्ली : ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रविवार (2 अगस्त) को समापन होगा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारतीय दल के पास नौ और पदक जीतने का शानदार अवसर है। 10वें दिन बॉक्सिंग, जूडो और पैरा स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन के बाद भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ अंतिम दिन की चुनौतियों का सामना करेगा। अब तक भारत के खाते में 39 पदक आ चुके हैं, जिनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। जूडो में रियो 2016 ओलंपियन अवतार सिंह से पुरुषों के 100 किलोग्राम भारवर्ग में पदक की उम्मीदें हैं। वहीं, ट्रैक साइकिलिंग में भारतीय खिलाड़ी इतिहास रचने के बेहद करीब हैं और कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए पहला साइकिलिंग पदक जीतने के इरादे से उतरेंगे।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के अंतिम दिन ट्रैक साइकिलिंग में भारत की पदक उम्मीदें भी बरकरार हैं। रोनाल्डो सिंह लैटनजम पुरुषों की 1000 मीटर टाइम ट्रायल में चुनौती पेश करेंगे, जबकि हर्षवीर सिंह सेखों और दिनेश कुमार पुरुषों की 40 किलोमीटर पॉइंट्स रेस में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के समापन के बाद ग्लासगो के हाइड्रो एरीना में आधिकारिक क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित होगी, जिसके साथ खेलों का औपचारिक समापन हो जाएगा। समारोह के दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के मेजबान के रूप में अहमदाबाद का आधिकारिक स्वागत किया जाएगा और उसे कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज सौंपा जाएगा। क्लोजिंग सेरेमनी में प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपनी प्रस्तुति से रंग जमाएंगे।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 11वें दिन का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
- महिलाओं का -78kg राउंड ऑफ 16 (इशरूप नारंग) – 2:30 PM।
- पुरुषों का -100kg राउंड ऑफ 16 (अवतार सिंह) – 2:36 PM।
- पुरुषों का +100kg राउंड ऑफ 16 (यश घंगास) – 2:48 PM।
- महिलाओं का -78kg क्वार्टर-फाइनल (इशरूप नारंग – क्वालिफाई होने पर) – 3:06 PM।
- पुरुषों का -100kg क्वार्टर-फाइनल (अवतार सिंह – क्वालिफाई होने पर) – 3:18 PM
- पुरुषों का +100kg क्वार्टर-फाइनल (यश घंगास – क्वालिफाई होने पर) – 3:42 PM।
- महिलाओं का -78kg रेपेचेज (इशरूप नारंग – क्वालिफाई होने पर) – 3:54 PM।
- पुरुषों का -100kg रेपेचेज (अवतार सिंह – क्वालिफाई होने पर) – 4:00 PM।
- पुरुषों का +100kg रेपेचेज (यश घंगास – क्वालिफाई होने पर) – 4:12 PM।
- महिलाओं का -78kg सेमी-फाइनल (इशरूप नारंग – क्वालिफाई होने पर) – 4:18 PM।
- पुरुषों का -100kg सेमी-फाइनल (अवतार सिंह – क्वालिफाई होने पर) – 4:24 PM।
- पुरुषों का +100kg सेमी-फ़ाइनल (यश घंगास – क्वालिफाई होने पर) – 4:36 PM।
- मेडल इवेंट: महिलाओं का -78kg ब्रॉन्ज मेडल (इशरूप नारंग – क्वालिफाई होने पर) – 7:30 PM।
- मेडल इवेंट: महिलाओं का -78kg फ़ाइनल (इशरूप नारंग – क्वालिफाई होने पर) – 7:42 PM।
- मेडल इवेंट: पुरुषों का -100kg ब्रॉन्ज मेडल (अवतार सिंह – क्वालिफाई होने पर) – 7:48 PM।
- मेडल इवेंट: पुरुषों का -100kg फाइनल (अवतार सिंह – क्वालिफाई होने पर) – 8:00 PM।
- मेडल इवेंट: पुरुषों का +100kg ब्रॉन्ज मेडल (यश घंगास – क्वालिफाई होने पर) – 8:48 PM।
- मेडल इवेंट: पुरुषों का +100kg फाइनल (यश घंगास – क्वालिफाई होने पर) – 9:00 PM।


