नई दिल्ली: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने ग्रुप-ए के मुकाबले में नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हालांकि मैच के दौरान टीम इंडिया को एक बड़ा झटका भी लगा, जब फील्डिंग करते समय श्रेयंका पाटिल अपनी ही गेंदबाजी पर गेंद रोकने की कोशिश में टखना मुड़ने से बुरी तरह चोटिल हो गईं। दर्द इतना ज्यादा था कि उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। श्रेयंका की यह चोट भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि पिछले एक साल में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से टीम की कई अहम जीतों में बड़ी भूमिका निभाई है।
नीदरलैंड्स महिला टीम के खिलाफ मुकाबले में श्रेयंका पाटिल को छठे ओवर में गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी मिली, जिसमें पहली गेंद पर नीदरलैंड की बल्लेबाज फीबे ने मिडविकेट की तरफ शॉट खेला जिसको पहले फील्डिंग करने के लिए श्रेयंका ने दौड़ लगाई और जब वह गेंद को पकड़ रहीं थी तो उसी दौरान उनका टखना मुड़ गया जिसके बाद वह काफी तकलीफ में दिखाई दीं और खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। श्रेयंका की स्थिति को देखते हुए मैदान पर स्ट्रेचर पर लादकर उन्हें फिर बाहर लेकर जाया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की तरफ से भी श्रेयंका की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है जिसमें उन्होंने उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की है।
नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में भारतीय महिला टीम का बल्लेबाजी प्रदर्शन बेहद शानदार देखने को मिला, जहां टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। पहली बार भारतीय महिला टीम इस टूर्नामेंट के किसी मैच में 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। इस ऐतिहासिक पारी में ओपनिंग जोड़ी Shafali Verma और Smriti Mandhana ने अहम भूमिका निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जड़े और पहले विकेट के लिए 115 रनों की मजबूत साझेदारी कर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई, जिसने बड़े स्कोर की नींव रखी।


