टीम इंडिया ने जीत के साथ ग्रुप-ए में मचाई हलचल, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर बनी नंबर-1

0

नई दिल्ली : आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। 17 जून को हेडिंग्ले में खेले गए मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रनों के बड़े अंतर से हराकर ग्रुप-ए की अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम सिर्फ 114 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया। इससे पहले भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर जीत के साथ अभियान की शुरुआत की थी। इस लगातार दूसरी जीत ने टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह भी और मजबूत कर दी है।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस बार कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिनको 6-6 के दो ग्रुपों में बांटा गया है और टीम इंडिया को ग्रुप-ए में जगह मिली है। भारतीय टीम ने अब तक इस ग्रुप-ए में दो मुकाबले खेले हैं और दोनों को अपने नाम करने के साथ उनके 4 अंक हैं और उनका नेट रनरेट 3.975 का है। वहीं इस ग्रुप में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम है जिनके भी 2 मुकाबलों में कुल 4 अंक हैं और उनका नेट रनरेट 3.875 का है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगले तीन मुकाबले भी काफी अहम रहने वाले हैं। भारतीय टीम को अपना अगला मैच साउथ अफ्रीका महिला टीम से खेलना है जो अभी ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में सबसे अंतिम पायदान पर हैं। वहीं नीदरलैंड्स और पाकिस्तान की महिला टीम चौथे और पांचवें नंबर पर हैं जिसमें तीनों के अंकों का खाता नहीं खुला है। वहीं बांग्लादेश महिला टीम 2 मैचों में एक जीत और एक हार के बाद दो अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है।

अंकतालिका में ग्रुप-बी को लेकर बात की जाए तो उसमें मेजबान इंग्लैंड 2 मैच खेलने के बाद दोनों ही जीतने के साथ पहले नंबर पर मौजूद है जिसमें उनके 4 अंक हैं और नेट रनरेट 2.763 का है। वहीं दूसरे नंबर पर स्कॉटलैंड, तीसरे पर वेस्टइंडीज और चौथे पर श्रीलंका महिला टीम है जिसमें तीनों के 2-2 अंक हैं। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में इन तीनों टीमों के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सबसे ज्यादा टक्कर देखने को मिल सकती है। डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड महिला टीम 2 मैच खेलने के बाद उन्होंने दोनों में हार का सामना किया है ऐसे में उनके लिए अब ग्रुप स्टेज से आगे का सफर काफी मुश्किल दिख रहा है जबकि अंतिम पायदान पर आयरलैंड महिला टीम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here