जूनियर नेशनल जूडो चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता राहुल मिश्रा ने की खेल मंत्री से भेंट

0

भोपाल। पंजाब के जालंधर में गत माह आयोजित जूनियर नेशनल जूडो चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता मध्यप्रदेश राज्य जूडो अकादमी के खिलाड़ी राहुल मिश्रा ने आज टी.टी. नगर स्टेडियम में प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया से भेंट की। खेल मंत्री ने जूनियर नेशनल जूडो चैम्पियनशिप में राहुल मिश्रा के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन एवं मध्य प्रदेश राज्य जूडो अकादमी की मुख्य प्रशिक्षक सुश्री कमला रावत मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि जालंधर में खेली गई जूनियर नेशनल जूडो चैम्पियनशिप में जूडो अकादमी के खिलाड़ी राहुल मिश्रा ने 73 किलोग्राम भारवर्ग के फायनल मुकाबले में पंजाब के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अर्जित किया। इससे पूर्व मुकाबलों की पहली फाइट में राहुल मिश्रा ने हरियाणा को, दूसरी फाइट में उत्तराखण्ड, क्वार्टर फायनल में पश्चिम बंगाल, और सेमी फायनल मुकाबले में राजस्थान के खिलाड़ी को हराया।