क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की WTC 2023-25 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, 11 सदस्यीय टीम का चयन

0

नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स में 11 जून से खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 साइकल में खिलाड़ियों के किए गए प्रदर्शन के आधार पर अपनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन किया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिस 11 सदस्यीय टीम का चयन किया उसमें यशस्वी जायसवाल और इस भारतीय को जगह दी गई। इस टीम को दो भारतीय खिलाड़ी को शामिल किया गया जबकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस टीम का कप्तान पैट कमिंस को बनाया। हैरानी की बात ये रही कि इस टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जो टीम चुनी है वो काफी बैलेंस्ड और शानदार नजर आ रही है।

इस टीम में ओपनर के रूप में यशस्वी जायसवाल और उस्मान ख्वाजा को चुना गया। इस साइकल में इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी काबिलेतारीफ रहा। इस टीम में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के केन विलियमनस को रखा गया जबकि चौथे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट को शामिल किया गया। पांचवें नंबर पर इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रुक को रखा गया जबकि छठे नंबर पर श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस को जगह दी गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में विकेटकीपर के रूप में एलेक्स कैरी को शामिल किया जो एक शानदार बल्लेबाज भी हैं। वहीं गेंदबाजी यूनिट में पैट कमिंस, भारत के जसप्रीत बुमराह, मैट हेनरी और नोवान अली को शामिल किया गया।

WTC 2023-25 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट

यशस्वी जायसवाल, उस्मान ख्वाजा, केन विलियमसन, जो रूट, हैरी ब्रुक, कामिंदु मेंडिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, मैट हेनरी, नोमान अली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here