Cricket: हमीदिया स्पोर्ट्स एवं डीजीपी एकादश ने अपने मुकाबले जीते

0

भोपाल: स्वर्गीय अरविंद चतुर्वेदी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में आज हमीदिया स्पोर्ट्स ने पीएएंडजी को पांच विकेट से,डीजीपी एकादश ने सदय एकादश को 9 विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएंडजी की टीम 17.4 ओवर में 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आदित्य मजूमदार ने 53 अंकित लोधी 22 रन बनाए। शेष कोई बल्लेबाज दो अंक तक भी नहीं पहुंच सका। गेंदबाजी करते हुए हमीदिया स्पोर्ट्स की ओर से यासिर खान ने चार, दीपक मालवीय4, ओसाफ उर रहमान वह महफूज अली को एक-एक विकेट मिला।

जवाबी पारी खेलते हुए हमीदिया स्पोर्ट्स की टीम ने 16 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। विशाल सोनी ने 47,यासिर खान 22,युवराज 12 रन बनाए । पीएंडजी की ओर से महेंद्र मिश्रा और नीलम को दो-दो विकेट मिले। दीपक मालवीय मैन ऑफ द मैच बने।

डिपार्टमेंट वर्ग में खेले गए मैच में डीजीपी एकादश ने सदय एकादश को नो विकेट से पराजित किया। सदाय एकादश ने 10 विकेट खोकर निर्धारित ओवरों में 110रन बनाएं। अनिल 27 संजय ने 25 आरएस 19 रन बनाए। डीजीपी एकादश की ओर से विजय, अरुण ,विनय को दो-दो तथा शुभम एवं नागेंद्र सिंह को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में डीजीपी एकादश ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। प्रज्ञा 63 ,हेमंत 27 व नागेंद्र सिंह ने 10 रनों की पारी खेली। प्रज्ञा मैन ऑफ द मैच रहे। अरेरा क्रिकेट अकादमी के हेड कोच सुरेश चेनानी एवं आयोजक अरविंद चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here