भोपाल। डॉ. गोविन्द नारायण सिंह ‘दाऊ साहेब’ इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में कैम्पियन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आइकॉनिक स्कूल को 5 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आइकॉनिक की पूरी टीम 17.5 ओवर में 41 रन पर सिमट गई। जवाब में कैम्पियन स्कूल ने 5.4 ओवर में एक विकेट खोकर 45 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
आइकॉनिक की ओर से अयान खान ने 12 रन और युवराज विश्वकर्मा ने 9 रन बनाए। अरव अग्रवाल ने 8 रन का योगदान दिया। कैम्पियन स्कूल के खब्बू गेंदबाज अर्णव सिंह पुंढ़ीर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2.5 ओवर में एक मेडन सहित केवल 2 रन देकर 5 विकेट झटके। रोहन ने 1 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट तथा केतन आर. ने 3 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट लिया। अक्षत सिंह ने 2 ओवर में 11 रन और विराट ने 2 ओवर में 3 रन दिए।
41 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैम्पियन स्कूल के अक्षत सिंह ने 17 गेंदों में 37 रन की तेजतर्रार नाबाद पारी खेलकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। अथर्व नायर 38 गेंदों में 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
आइकॉनिक की ओर से रोहन ने 3 ओवर में 1 मेडन सहित 19 रन देकर 1 विकेट लिया। इस तरह कैम्पियन स्कूल ने 45 रन बनाकर 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया। मैच पांच विकेट की शानदार गेंदबाजी के लिए अर्णव सिंह पुंढ़ीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।डीपीएस कोलार ने बैंक ऑफिसर्स को 10 विकेट आज खेले गए दूसरे मुकाबले में डीपीएस कोलार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैंक ऑफिसर्स टीम को 10 विकेट से पराजित किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंक ऑफिसर्स की टीम 19.2 ओवर में 45 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से विवेक मिश्रा ने 16 रन तथा यश राठ ने 11 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। गेंदबाजी में डीपीएस कोलार के प्रथम ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। इगार मीणा ने दो विकेट लिए ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस कोलार की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 51 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पुलकित ने 24 रन और रिदय माहेश्वरी ने 19 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। इस तरह डीपीएस कोलार ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। प्रथम को मैन ऑफ द मैच चुना गया.


