- सीके नायडू ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 12 अक्टूबर से पहला मुकाबला
रायपुर(NST)। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 सत्र 2026-27 के लिए पहले तीन मुकाबलों हेतु 16 सदस्यीय छत्तीसगढ़ टीम की घोषणा कर दी है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का पहला मुकाबला 12 अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ जम्मू में खेला जाएगा। टीम की कमान वरुण सिंह भुई को सौंपी गई है।
घोषित टीम में अंबरीश कुमार सिंह, अंकित कुमार, अनुराग साहू, आशीष कुमार दहरिया, बी. बालाजी राव (विकेटकीपर), दर्शील भट्ट, दिवाकर ताम्रकार, जितेश धर्मेंद्र कुमार, मनराज सिंह ढिल्लों, नवदीप समाले, प्रथम जाचक, साहिल रजत शरीफ, शाश्वत शारदा, शोभित शर्मा, वरुण सिंह भुई (कप्तान) और यश कुमार वर्दा शामिल हैं।
सीके नायडू ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के मुकाबले इस प्रकार होंगे—
- 12 से 15 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर के खिलाफ, जम्मू
- 19 से 22 अक्टूबर: गुजरात के खिलाफ, भिलाई
- 3 से 6 नवंबर: मध्य प्रदेश के खिलाफ, भिलाई
- 18 से 21 जनवरी 2027: चंडीगढ़ के खिलाफ, रायपुर
- 25 से 28 जनवरी 2027: पंजाब के खिलाफ, न्यू चंडीगढ़
- 2 से 5 फरवरी 2027: दिल्ली के खिलाफ, दिल्ली
छत्तीसगढ़ की युवा टीम घरेलू क्रिकेट के इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से मैदान में उतरेगी। कप्तान वरुण सिंह भुई के नेतृत्व में टीम को मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है।


