ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंसे David Warner, अगले महीने कोर्ट में पेशी

0

सिडनी/कराची:  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार ओपनर David Warner ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में फंस गए हैं। सिडनी के मारूब्रा इलाके में पुलिस की रैंडम ब्रीथ टेस्टिंग के दौरान उन्हें नशे की हालत में पाया गया, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब उन्हें अगले महीने कोर्ट में पेश होना होगा। जानकारी के मुताबिक, वॉर्नर अपनी कार लेकर टेस्टिंग प्वाइंट से पहले रुक गए थे, लेकिन पुलिस ने जांच की तो उनका अल्कोहल लेवल 0.104 पाया गया। इसके बाद उन्हें मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाकर औपचारिक कार्रवाई की गई। वॉर्नर इन दिनों Pakistan Super League में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। मैचों के बीच ब्रेक में वे ऑस्ट्रेलिया गए थे और अब 9 अप्रैल को पेशावर जालमी के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान लौटने की तैयारी में हैं। गौरतलब है कि वॉर्नर ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में वे लगातार सक्रिय हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here