वरुण चक्रवर्ती ने मैक्सवेल को पवेलियन भेजकर किया धमाका, तोड़े नरेन, अश्विन, कुलदीप और चहल समेत कई दिग्गजों के रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली : भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर मेजबान टीम को केवल 18.2 ओवर में 119 रन पर ढेर कर दिया और मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में भारतीय गेंदबाजों का अहम योगदान रहा, जिन्होंने सटीक लाइन और लेंथ के साथ लगातार दबाव बनाया और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। गेंदबाजों की सामूहिक मेहनत ने भारत की जीत को और भी प्रभावशाली बना दिया।

भारत ने चौथे टी20 मुकाबले में कुल छह गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, और खास बात यह रही कि सभी गेंदबाजों ने विकेट चटकाए। टीम इंडिया की ओर से वाशिंगटन सुंदर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। सभी गेंदबाजों के सामूहिक प्रदर्शन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

वरुण चक्रवर्ती ने एक झटके में तोड़े 7 दिग्गज गेंदबाजों के बड़े रिकॉर्ड

इस मुकाबले में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन मैक्सवेल की पार्टी खराब कर दी और उन्हें सिर्फ 2 रन के स्कोर पर ही चलता कर दिया। मैक्सवेल ने लंबे अरसे के बाद मैदान पर इंजरी के बाद वापसी की थी, लेकिन उनके बल्ले को चलने से वरुण ने रोक दिया। यही नहीं मैक्सवेल को आउट करने के बाद वरुण ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

टी20 क्रिकेट में यह छठी बार था जब वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया। इस उपलब्धि के साथ वरुण अब टी20 क्रिकेट में मैक्सवेल को सबसे अधिक बार आउट करने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में शीर्ष पर जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा हैं, जिन्होंने मैक्सवेल को सात-सात बार पवेलियन की राह दिखाई है। वरुण ने मैक्सी को छठी बार आउट करते हुए अमित मिश्रा, आर अश्विन, सुनील नरेन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पंड्या और केन रिचर्डसन जैसे अनुभवी गेंदबाजों का संयुक्त रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने सभी ने मैक्सवेल को टी20 प्रारूप में पांच-पांच बार आउट किया था।

टी20 में ग्लेन मैक्सवेल को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज

7 – जसप्रीत बुमराह
7 – रविंद्र जडेजा
6 – वरुण चक्रवर्ती
5 – अमित मिश्रा
5 – रविचंद्रन अश्विन
5 – सुनील नरेन
5 – युजवेंद्र चहल
5 – कुलदीप यादव
5 – क्रुणाल पंड्या
5 – केन रिचर्डसन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here