मुकेश-सिराज की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ए पहली पारी में 424 रन पर ऑलआउट

0

नई दिल्ली : इंडिया ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार (2 नवंबर) को आखिरी सत्र में न्यूजीलैंड ए की पहली पारी 132.5 ओवर में 424 रन पर सिमट गई। इस प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ए ने पहली पारी में 74 रन की बढ़त हासिल की। उसकी ओर से मैथ्यू बॉयल ने शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि डीन फॉक्सक्राफ्ट शतक पूरा करने से चूक गए। भारत ए की ओर से मुकेश कुमार ने 5 विकेट लेकर पंजा खोला, जबकि मोहम्मद सिराज ने 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो आखिरी तीन बल्लेबाज फ्रेजर शीट ने 51 गेंद पर 40, जायडन लेनॉक्स ने 97 गेंद पर नाबाद 32 और जैरोड मैके ने 75 गेंद पर 33 रन बनाए। न्यूजीलैंड का 7वां विकेट 291 पर गिरा था। इसके बाद वह 424 रनों तक पहुंचा। यानी आखिरी तीन विकेटों ने 133 रन जोड़े।

बॉयल और डीन फॉक्सक्राफ्ट के बीच 208 रन की बड़ी साझेदारी

बॉयल और फॉक्सक्राफ्ट के बीच चौथे विकेट लिए 208 रनों की साझेदारी हुई। बॉयल ने 152 गेंद पर 110 रन बनाए। फॉक्सक्राफ्ट ने 226 गेंद पर 93 रन बनाए। इनके अलावा क्रिस्टियन क्लार्क ने 41 और विकेटकीपर मिचेल हे ने 31 रन बनाए। ब्रेट रेंडल 5 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रीस मारियू 4, कर्टिस हीफी 4 और टिम रॉबिन्सन 3 रन दूसरे दिन ही आउट हो गए थे।

इंडिया ए के गेंदबाजों का प्रदर्शन

इंडिया ए की गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद सिराज ने 35 ओवर में 118 रन देकर 4 विकेट लिए। मुकेश कुमार ने 29 ओवर में 87 रन देकर 5 विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर ने 29.5 ओव में 81 रन देकर 1 विकेट लिए। आकाशदीप को 23 ओवर में 59 रन देने के बाद भी कोई विकेट नहीं मिला। मानव सुतार ने 16 ओवर में 56 रन दिए और कोई विकेट हासिल नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here