नई दिल्ली: पुरुषों के बाद अब महिलाओं ने भी टोक्यो डेफलिंपिक्स 2025 में अपनी चमक बिखेर दी है। सोमवार को अनुया प्रसाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 241.1 अंकों (विश्व रिकॉर्ड) के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं प्रांजलि प्रशांत धूमल ने 236.8 अंकों के साथ रजत पदक जीतकर भारत की सफलता को दोगुना कर दिया। इससे पहले रविवार को भारत के युवा निशानेबाज धनुष श्रीकांत ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था, जबकि मोहम्मद मुर्तजा वानिया ने 250.1 अंकों के साथ रजत पदक अपने नाम किया था।


