दक्षिण एशियाई कराते चैंपियनशिप में दीपक रौथान ने जीते दो रजत पदक

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल।मध्यप्रदेश के अंतरराष्ट्रीय कराते खिलाड़ी दीपक रौथान ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 16 से 19 जुलाई तक आयोजित दक्षिण एशियाई कराते चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दो रजत पदक जीतकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। दीपक ने पहला रजत पदक व्यक्तिगत कुमिते (-67 किलोग्राम) वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हासिल किया। इसके बाद उन्होंने टीम कुमिते स्पर्धा में भी दमदार खेल दिखाया और भारतीय टीम के साथ दूसरा रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस सफलता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कराटे की मजबूती को एक बार फिर साबित किया। दीपक रौथान ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने कोच, टीम के साथियों और कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन को दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में भारत के लिए और अधिक अंतरराष्ट्रीय पदक जीतना और देश का नाम रोशन करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here