दिल्ली की संभावित प्लेइंग 11: केएल राहुल-पृथ्वी शॉ ओपनर, अक्षर के लिए चुनौती

0

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 मेगा ऑक्शन के बाद अपने 25 सदस्यीय स्क्वाड को और मजबूत कर लिया है। टीम में पहले से ही ट्रिस्टन स्टब्स, केएल राहुल और मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी शामिल थे, वहीं अब डेविड मिलर, बेन डकेट और लुंगी एनगिडी जैसे और स्टार खिलाड़ी भी टीम में शामिल हो गए हैं। इस मजबूत स्क्वाड के साथ कप्तान अक्षर पटेल के लिए ओपनिंग जोड़ी एक चुनौतीपूर्ण सिरदर्द साबित हो सकती है।

क्योंकि, टीम ने ऑक्शन में पृथ्वी शॉ को भी खरीदा है जो बतौर ओपनर आईपीएल का अनुभव रखते हैं। बेन डकेट भी ओपनिंग बल्लेबाज हैं। इसके अलावा अभिषेक पोरेल भी जो टीम के एकमात्र विकेटकीपर केएल राहुल के बाद हैं वह भी ओपनिंग करते आए हैं। ऐसे में कौन सी जोड़ी कप्तान अक्षर पटेल उतारते हैं यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल शॉ और राहुल की जोड़ी रेस में आगे है।

टीम में चयन का सवाल: औकिब या नटराजन?

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के संतुलन को देखते हुए मुकेश कुमार की प्लेइंग 11 में जगह बनना मुश्किल लग रहा है। इसके अलावा कप्तान अक्षर पटेल को युवा स्टार्स में से जम्मू-कश्मीर के औकिब नबी दार और टी नटराजन के बीच चयन करना पड़ सकता है। तेज गेंदबाजी में कप्तान अक्षर पटेल मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी दोनों को खिलाना चाहेंगे, और यह जोड़ी विपक्ष के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। स्पिन की जिम्मेदारी अक्षर पटेल और कुलदीप यादव संभालेंगे। वहीं, विप्रज को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में मौका मिल सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम, समीर रिजवी, औकिब नबी दार

IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, करुण नायर, केएल राहुल, नितीश राणा, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, विपरज निगम, माधव तिवारी, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, दुशमंथा चमीरा, टी नटराजन, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी दार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here