लगातार 10वीं हार के बावजूद कोर्ट पर वापसी को तैयार वीनस विलियम्स, पांच साल बाद फ्रेंच ओपन खेलने की इच्छा

0

नई दिल्ली : विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी वीनस विलियम्स लगातार दसवीं हार के बावजूद अगले महीने होने वाले फ्रेंच ओपन में खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 45 वर्षीय इस दिग्गज खिलाड़ी को मैड्रिड ओपन में स्पेन की 20 वर्षीय खिलाड़ी कैटलिन क्वेडो के खिलाफ 6-2, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद वीनस का जज्बा बरकरार है और वह एक बार फिर ग्रैंड स्लैम मंच पर वापसी की कोशिश में जुटी हैं।

मैं लंबे समय से क्ले कोर्ट पर नहीं खेली थी और मैं इसमें खेलने का अनुभव लेना चाहती थी. दुर्भाग्य से मैं इटालियन ओपन में नहीं खेल पाऊंगी क्योंकि मेरी कुछ प्रतिबद्धताएं हैं. मेरे पति इटालियन हैं, इसलिए हमें भी दुख है कि हम वहां नहीं जा सकते, लेकिन (फ्रेंच ओपन की तैयारी के लिए) हम क्ले कोर्ट पर खेलना जारी रखना चाहेंगे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वीनस विलियम्स ने बताया कि उन्होंने पिछले पांच वर्षों में मैड्रिड ओपन में कोई मुकाबला नहीं खेला था। क्ले कोर्ट पर उनका आखिरी टूर्नामेंट 2021 का फ्रेंच ओपन था, जहां वह अपने पहले ही मैच में एकातेरिना एलेक्सांद्रोवा से हार गई थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वीनस ने कहा कि उन्होंने मियामी ओपन के कुछ हफ्तों बाद ही क्ले कोर्ट पर अभ्यास शुरू कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने यह भी माना कि वह कई सालों से क्ले कोर्ट पर नहीं खेली हैं, लेकिन उन्हें यह सतह काफी पसंद है और इस पर खेलना उन्हें मजेदार लगता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here