डीजीपी और जन अभियान ने जीते अपने-अपने मैच

0

भोपाल| डीजीपी और जन अभियान इलेवन ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर इकबाल याहया स्मृति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया है। आलसेंटस मैदान पर दिन केे पहले मैच में डीजीपी इलेवन ने 137 रन बनाए। इसमें विजय ने 30 और श्याम मूर्ति ने 34 रन बनाए। जवाब में एएससीटी की पूरी टीम 71 रनों पर ऑल ऑउट हो गई। दूसरे मैच में जन अभियान ने 133 रन बनाए। जवाब में घराना की टीम 123 रन ही बना सकी। रवि ने 3 विकेट लिए। विजय और रवि मैन ऑफ द मैच रहे। उन्हें आयोजन सचिव अनवर उस्मानी ने पुरस्कृत किया।