ILT20 में शारजाह वॉरियर्ज़ से जुड़ेंगे दिनेश कार्तिक

0

नई दिल्ली.भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक एक बार फिर टी20 लीग में नज़र आएंगे। वह UAE में होने वाली इंटरनेशनल लीग T20 (ILT20) के नए सीजन में शारजाह वॉरियर्ज़ टीम से खेलेंगे। टीम ने उन्हें श्रीलंका के विकेटकीपर कुसल मेंडिस की जगह शामिल किया है। कार्तिक ने कहा कि शारजाह जैसे ऐतिहासिक मैदान में खेलना हमेशा उनका सपना रहा है और अब इसका हिस्सा बनकर उन्हें खुशी हो रही है।

वॉरियर्ज़ टीम के कोच जेपी डुमिनी ने कार्तिक का स्वागत करते हुए कहा कि वह टी20 क्रिकेट के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और उनका आना टीम के लिए फायदेमंद होगा। कार्तिक पहले ही IPL सहित कई बड़े टूर्नामेंट खेल चुके हैं। उन्होंने IPL में 17 सीजन तक खेलते हुए छह टीमों का हिस्सा बने और सिर्फ दो मैच ही मिस किए। IPL 2025 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजी कोच और मेंटॉर थे।

यह IPL से बाहर कार्तिक का चौथा फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट अनुभव होगा। वह इससे पहले अबू धाबी T10 में बांग्ला टाइगर्स, लीजेंड्स लीग में सदर्न सुपरस्टार्स और SA20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। 40 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और बल्लेबाजी का दम क्रिकेट प्रेमियों को आकर्षित कर रहा है। आने वाले सीजन में उनका सामना अपने पुराने साथी आर अश्विन से भी हो सकता है, जिन्होंने इस बार ILT20 की नीलामी में सबसे ऊंचे बेस प्राइस के साथ हिस्सा लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here