भोपाल: भोपाल जिला तैराकी प्रतियोगिता 26 मई को स्थानीय प्रकाश तरण पुष्कर में भोपाल तैराकी संघ द्वारा आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 132 इवेंट खेले जाएंगे। साथ ही इस प्रतियोगिता से भोपाल टीम का चयन भी किया जाएगा।

भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बताया कि प्रतियोगिता 04 वर्ग जिसमें की 10 वर्ष से शुरू होकर सीनियर बालक-बालिका वर्ग होंगे। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में 132 इवेन्टस आयोजित किया जाना है। इस प्रतियोगिता में भोपाल तैराकी संघ द्वारा पंजीकृत तैराक ही भाग ले सकते हैं, एवं प्रतियोगिता के माध्यम से भोपाल जिले की टीम का चयन किया जायेगा जो कि 52 वीं मध्यप्रदेश राज्य तैराकी प्रतियोगिता जो कि ग्वालियर में 10 जून से 13 जून तक संपन्न होगी। भाग लेने के इच्छुक तैराक प्रकाश तरण पुष्कर में भोपाल तैराकी संघ के सहसचिव मुकेश मिश्रा एवं कोच पंकज बाथम से सायं 6-8 के बीच संपर्क कर सकते हैं ।


