Keshar Devi Smriti T-20: अलीशा इंटरप्राजेज सेमीफाइनल में

0

भोपाल: पुलिस लाइन नेहरू नगर में स्व. केशर देवी स्मृति दिनरात (डे-नाइट) टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज अलीशा इंटरप्राइजेज ने जन चर्चा को73 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

मैच से पूर्व अंतरराष्ट्रीय गजल एवं भजन गायक अनूप जलोटा के शिष्य सत्य नारायण नायर ने गजल और भजन प्रस्तुत किए। प्रति ओवर के बाद जैसे….. ऐसी लागी लगन….. मीरा हो गई मगन और भी कई गजलों से खिलाडिय़ों और दर्शकों का मन मोह लिया। खेल संदेश वेलफेयर सोसायटी के सचिव पीसी रजक और संतोष नारायण साठे द्वारा सत्यनारायण नायर का स्वागत किया गया।

नेहरू नगर मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज पहले बल्लेबाजी करते हुए अलीशा इंटरप्राजेज ने दैनिक जनचर्चा को लीग के अंतिम मुकाबले में 73 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।अलीशा इंटरप्राजेज की ओर से अशिफ अली (95 रन), हिमान्शु शर्मा (80रन) और अभिषेक सांगवान 24 रन, विल कहार 23 रनों की मदद से 5 विकेट खोकर 245 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। यह टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर है। जनचर्चा की ओर से गगन दुबे, अर्षद और राहुल ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में जनचर्चा की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 172 रन बना सकी। जिसमें शुभम पांडे 42 रन, प्रतीक 35 रन और अमय ने 17 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।अलीशा इंटरप्राजेज के गगन दुबे और अर्षद ने 2-2 विकेट चटकाए। जबकि संकेत दुबे, आरपी और विशाल ने 1-1 सफलता हासिल की। अशिफ अली (95 रन) मैन ऑफ द मैच रहे, उन्हें सत्यनारायण नेमा, बिट्टू फिरोज एवं अरर्षद ने अवार्ड से सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here