नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स, भोपाल। एफसीआई एमपी रीजन इंटर-डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025–26 का खिताब डीओ भोपाल ने अपने नाम कर लिया। तीन दिवसीय यह टूर्नामेंट 18 से 20 फरवरी तक Faith Cricket Club, Ratibad Ground में खेला गया। आयोजन क्षेत्रीय खेल एवं सांस्कृतिक संवर्धन समिति, भोपाल के तत्वावधान में किया गया। टूर्नामेंट में FCI MP Region की कुल आठ टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों को दो पूल में बांटा गया। लीग और नॉकआउट मुकाबलों के बाद फाइनल में आरओ भोपाल और डीओ भोपाल की टीमें आमने-सामने पहुंचीं।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और नतीजा आखिरी ओवर के दूसरे अंतिम गेंद पर तय हुआ। दबाव भरे क्षणों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए डीओ भोपाल ने जीत दर्ज की और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए सोमांश मुदलियार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी मिला। अन्य पुरस्कारों में प्रणव सील को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, विक्रम सिंह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और व्योमेश ओझा को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक घोषित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में Irshad Wali उपस्थित रहे।


