भारतीय महिलाओं ने 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज पर किया कब्जा

0

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार, 21 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 में 17 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह जीत टीम इंडिया के लिए खास रही क्योंकि भारतीय महिलाओं ने 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज पर कब्जा किया। महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को 9 साल बाद अपनी घरेलू सरजमीं पर किसी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने आखिरी मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को विजयी बनाया।

भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 6 विकेट पर 176 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए। भारतीय टीम पहला मैच जीती थी। दूसरे में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। इसके बाद भारत ने तीसरे मैच में 17 रन से जीत दर्ज की। भारतीय महिला टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 82 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 59 रन बनाए और 121 रनों की साझेदारी की। इसके जवाब में एश्ले गार्डनर ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए। भारत के लिए श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने 3-3 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here