न्यूजीलैंड की टीम को लगा दोहरा झटका, डेवोन कॉनवे भी पहले वनडे से हुए बाहर

0

नई दिल्ली : भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को एक और बड़ा झटका लगा है। ऑकलैंड में पहले वनडे से ओपनर डेवोन कॉनवे बाहर हो गए हैं। ईडन पार्क में मंगलवार (3 नवंबर) को न्यूजीलैंड के प्री-मैच ट्रेनिंग सेशन के दौरान ओपनर की तेज गेंदबाज मैट हेनरी से टक्कर हो गई, जिससे उनके सिर पर चोट लग गई। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने बताया कि कंक्शन टेस्ट के बाद हेनरी तो ठीक थे, लेकिन कॉनवे को स्कैन के लिए तुरंत ले जाया गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) की एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार कॉनवे को आगे की जांच के लिए ए एंड ई ले जाया गया, जहां उन्हें कन्कशन होने की पुष्टि हुई। इसके चलते वह ऑकलैंड वनडे से बाहर हो गए।

भारतीय दौरे पर न्यूजीलैंड को चोटों ने घेरा, कई प्रमुख खिलाड़ी बाहर

न्यूजीलैंड के घायल खिलाड़ियों की लंबी सूची में कॉनवे का नाम भी जुड़ गया है। इससे पहले बल्लेबाज मार्क चैपमैन और रचिन रविंद्र भी हैमस्ट्रिंग और कंधे की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। शुरू में पहले दो वनडे के लिए टीम में शामिल टिम सीफर्ट को सोमवार (2 नवंबर) को पूरी सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया गया। सेंटनर ने संकेत दिया कि अगर कॉनवे बाहर होते हैं तो संभवतः सीफर्ट खेलेंगे।

भारत के खिलाफ पहले वनडे में कौन-कौन खेलेगा? न्यूजीलैंड ने घोषित की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here