नई दिल्ली : इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेला गया दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मंगलवार (3 नवंबर) को चौथे दिन ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इंडिया ए ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर कुल 204 रनों की बढ़त हासिल की। चौथे दिन यशस्वी जायसवाल और यश राठौड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ए के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। दोनों बल्लेबाजों के बीच 242 गेंदों में 247 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई, जिसने इंडिया ए को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
क्राइस्टचर्च में चौथे दिन का पहला सत्र बारिश से धुल गया। करीब 90 मिनट के खेल बर्बाद हुआ। इसके बाद इंडिया ए ने 42 ओवर में 250 रन बनाए। इंडिया ए ने दूसरे सत्र में 40 ओवर में 2 विकेट पर 237 रन बनाए। चायकाल के बाद सिर्फ 10 गेंद का खेल हुआ और यश राठौड़ का शतक पूरा होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाते हुए आगे न खेलने का फैसला ले लिया।
यश राठौड़ ने अपनी बल्लेबाजी से किया प्रभावित
यशस्वी जायसवाल ने 162 गेंद पर 5 चौके और 15 चौके की मदद से 155 रन बनाए और फॉर्म में वापसी की। उनके अलावा यश राठौड़ ने 122 गेंद पर 9 चौके की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। राठौड़ ने इस सीरीज में काफी प्रभावित किया है। उन्होंने पहले मैच में नाबाद 44 और 66 रनों की पारी खेली थी। दूसरे मैच की पहली पारी में फ्लॉप रहे थे। फिर शतक जड़ा।
देवदत्त पडिक्कल शून्य पर गंवा बैठे विकेट
इंडिया ए की दूसरी पारी में 2 विकेट साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के तौर पर गिरे। साई 34 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल खाता नहीं खोल सके। पहले मैच की दूसरी पारी में दोहरा शतक से चूकने वाले पडिक्कल ने दूसरे मैच की पहली पारी में 140 गेंद पर 80 रन बनाए थे। साई सुदर्शन ने पहले मैच में अर्धशतक जड़ा। दूसरे मैच की पहली पारी में उन्होंने 41 रन बनाए।


