डीपीएस स्कूल के स्क्वॉश खिलाड़ी कृष्णा ने तीन साल पहले थामा रैकेट,अब बने इंडिया नंबर-4

0

भोपाल। मध्यप्रदेश के कृष्णा मिश्रा, मकाऊ, जर्मनी और नीदरलैंड्स में होने वाली एशियन, यूरोपियन और डच जूनियर ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे। ये भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए इन तीनों टूर्नामेंट्स के सलेक्शन ट्रायल में भाग लेंगे। जिसका आयोजन 21 से 25 मई तक ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। 14 वर्षीय इस खिलाड़ी ने ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वॉश चैंपियनशिप खेलकर इतिहास रचकर रखा था। उन्होंने तीन साल पहले ही स्क्वॉश का रैकेट थामा और इंडिया नंबर-4 बने थे। वे 2000 इंटरनेशनल प्लेयर्स के बीच 20वे पॉजिशन पर रहे। इसके बाद जारी की गई ऑल इंडिया रैंकिंग में वे करियर बेस्ट चौथी रैंक पर पहुंचे।

तीन माह बाद ही उतर गए टूर्नामेंट में
इंदौर डीपीएस स्कूल के स्टूडेंट कृष्णा ने जनवरी में बंगाल जूनियर ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट जीता था। वे बताते हैं कि तीन साल पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर पिता राकेश मिश्रा के कहने पर स्क्वॉश खेलना शुरू किया था। 2015 से कोच राकेश दिलीप त्रिपाठी ने रैकेट पकडऩा सिखाया था। इसके बाद खेल प्रशाल और इंदौर टेनिस क्लब ज्वाइन किया। तीन माह बाद ही टूर्नामेंट में खेलना शुरू कर दिया था।

SEE THIS ALSO – अनन्या पहुंची फाइनल में

शुरुआत में मिली थी निराशा
उन्होंने बताया कि मैंने 10 टूर्नामेंट में खेला लेकिन कभी टॉप 16 से आगे नहीं बढ़ सका। इससे निराश नहीं हुआ बल्कि गेम में और ज्यादा फोकस रखने लगा। जिसके बाद पहली बार इंडियन स्क्वॉश अकादमी में क्वालीफाई किया और वहां जीता। जून 2018 में अंडर-15 कैटेगरी में पहुंचा।

गेल और स्टडी को करते हैं बैलेंस
कृष्णा टाइम मैनेजमेंट के साथ प्रैक्टिस और स्टडी करते हैं। वे बताते हैं कि रोजाना सुबह पांच बजे से 7.30 बजे तक फिटनेस लेकर एक्सरसाइज करता हूं। स्कूल के बाद दोपहर 1.30 बजे फिर प्रैक्टिस के लिए निकल जाता हूं। शाम को ट्यूशन के बाद फिर प्रैक्टिस में जुट जाता हूं। पूरे दिन में पांच घंटे प्रैक्टिस करता हूं।