भोपाल जिला ओपन बैडमिन्टन प्रतियोगिता 29 मार्च से

0

भोपाल। भोपाल जिला बैडमिन्टन संघ द्वारा मप्र बैडमिन्टन संघ के तत्वावधान में भोपाल जिला ओपन आमंत्रण बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन 29 मार्च से 3 अप्रैल तक उडान स्पोर्ट्स एकेडमी, अयोध्या बायपास रोड में किया जायेगा। जिसमें जूनियर, सीनियर व वेटरन वर्ग के मुकाबले खेले जायेगें। भोपाल के प्रख्यात मोटीवेशन स्पीकर राजीव अग्रवाल, भोपाल जिला बैडमिन्टन संघ के सचिव जय सिंह की उपस्थिति में शाम 6.30 बजे स्पर्धा के शुभारंभ करेंगे।


स्पर्धा में जूनियर वर्ग के तहत अंडर 13, 15, 17 व 19 वर्ग के एकल व युगल मुकाबले खेले जायेगें। सीनियर वर्ग में महिला एकल, पुरूष एकल व युगल वर्ग के मुकाबले होंगें। वेटरन वर्ग में 35 वर्ष, 45 वर्ग, 50 वर्ष व 55 वर्ष वर्ग में एकल व युगल वर्ग में मुकाबले सम्पन्न होगें। एक खिलाडी अधिकतम तीन ईवेंट में भाग ले सकता है। इस चैम्पियनशिप के आधार पर भोपाल जिला बैडमिन्टन संघ की टीम भी चुनी जायेगी। जो विभिन्न मप्र राज्य बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग लेगी।

SEE THIS ALSO – डीपीएस स्कूल के स्क्वॉश खिलाड़ी कृष्णा ने तीन साल पहले थामा रैकेट,अब बने इंडिया नंबर-4