nst news, bhopal. डीआरएम ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज खेले गए दोनों मुकाबलों में रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी और मयांक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने शानदार जीत दर्ज की। युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट की दमदार शुरुआत की। पहले मुकाबले में रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी ने संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी को हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे यूथ ने 184 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से युग सुनिया ने शानदार 99 रन बनाए, जबकि मूसा ने 48 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में संजय गुप्ता अकादमी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में नजर आई। संकल्प ने 29 और ओजस ने 26 रन बनाए, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई। रेलवे यूथ की ओर से अर्पित और मूसा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके।
दूसरे मुकाबले में मयांक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने नायर क्रिकेट अकादमी को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मयांक अकादमी ने 151 रन बनाए, जिसमें अंशुमान ने 33 और रिजवान ने 23 रन का योगदान दिया। नायर अकादमी की ओर से दर्श ने 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नायर क्रिकेट अकादमी 141 रन ही बना सकी। टीम के लिए प्रखर ने 34 और दर्श ने 20 रन बनाए, लेकिन जीत नहीं दिला सके। मयांक अकादमी की ओर से सभी गेंदबाजों ने सामूहिक प्रदर्शन करते हुए एक-एक विकेट हासिल किया।पहले मैच में मूसा और दूसरे मैच में रिजवाज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार एसएससी अमित कुमार मीना द्वारा प्रदान किया गया।


