जिला स्तरीय शालेय सेपक टकरा प्रतियोगिता में माडल स्कूल बना ओवरआल चैंपियन

0

(NST News) भोपाल। जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शालेय सेपक टकरा प्रतियोगिता का आयोजन मॉडल स्कूल में हुआ। इसमें भोपाल जिले के 22 विद्यालयों ने भाग लिया। बालक वर्ग के अंडर-19 फाइनल में मॉडल स्कूल ने जवाहरलाल स्कूल को 25-10 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में लीलावती स्कूल को 25-15 से पराजित कर मॉडल स्कूल ने गोल्ड मेडल जीता। अंडर-14 आयु वर्ग में टीम ने तीसरा स्थान पाया। इस तरह मॉडल स्कूल ने कुल दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल के 6 छात्रों का चयन संभाग स्तर के लिए हुआ। इनमें 14 वर्ष वर्ग से लक्ष्य चतुर्वेदी, 17 वर्ष वर्ग से प्रथम खडककर और निखिल, बालिका वर्ग से निकिता यादव तथा 19 वर्ष वर्ग से दक्ष चतुर्वेदी और रोनित खडककर का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों ने कहा कि वे अब संभाग स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे। समापन समारोह में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी विद्यालय की प्राचार्य रेखा शर्मा, उपप्राचार्य आर.के. श्रीवास्तव और खेल अधिकारी दीवान चंद मौली ने खिलाड़ियों को प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here