Women’s Asia Cup 2026: पाकिस्तान-थाइलैंड मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल, भारत नंबर-1

0

नई दिल्ली : महिला एशिया कप 2026 के पांचवें लीग मैच में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का सामना थाइलैंड महिला क्रिकेट टीम से हुआ। पाकिस्तान ने इस मुकाबले में थाइलैंड को 35 रन से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया। पाकिस्तान का यह टूर्नामेंट में पहला लीग मुकाबला था और जीत के साथ टीम ने अपने खाते में दो अंक भी जोड़ लिए। थाइलैंड की बात करें तो ये इस टीम का तीसरा लीग मैच था और जिसमें उसे हार मिली। थाइलैंड के अब 3 लीग मैचों में एक जीत के साथ 2 अंक हैं और वो ग्रुप ए की अंकतालिका में तीसरे नंबर पर आ गई।

वहीं पाकिस्तान की टीम थाइलैंड को हराने के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई। हालांकि ग्रुप ए में भारत के भी 2 अंक हैं और पाकिस्तान के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन भारत रन रेट से मामले में काफी आगे हैं और वो पहले नंबर पर मौजूद है। ग्रुप ए की अंकतालिका में भारत पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं, ग्रुप बी में श्रीलंका दो अंकों के साथ शीर्ष पर है। बांग्लादेश के भी दो अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण श्रीलंका ने पहला स्थान हासिल किया है। ग्रुप बी में इंडोनेशिया तीसरे और यूएई चौथे स्थान पर मौजूद है।

पाकिस्तान-थाइलैंड मैच के बाद अंकतालिका
ग्रुप ए
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
भारत 1 1 0 2 4.7
पाकिस्तान 1 1 0 2 1.75
थाइलैंड 3 1 2 2 -2.05
हांगकांग 1 0 1 0 -0.3
ग्रुप बी
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
श्रीलंका 1 1 0 2 6.263
बांग्लादेश 1 1 0 2 3.55
इंडोनेशिया 1 0 1 0 -3.55
यूएई 1 0 1 0 -6.263

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here