न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 की घोषणा, 4 विकेटकीपर शामिल

0

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार, 18 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित कर दी गई है। पहला मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम में चार विकेटकीपर—फिल साल्ट, जोस बटलर, टॉम बैंटन और जॉर्डन कॉक्स—को शामिल किया गया है। संभावना है कि बटलर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि वे साल्ट के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे।

ऑलराउंडरों की बात करें तो इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में जेमी ओवरटन को मौका नहीं मिला। ब्रायडन कार्स और सैम करन को टीम में शामिल किया गया है। इस बार इंग्लैंड ने तीन स्पिन गेंदबाजी विकल्प भी चुने हैं। आदिल राशिद के साथ-साथ बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन का साथ मुख्य स्पिनर हैं। इसके अलावा बेथेल भी स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं। वहीं, टी20 विशेषज्ञ ल्यूक वुड को सोनी बेकर पर तरजीह मिला है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

फिल साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, जॉर्डन कॉक्स, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्केस, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, टिम सीफर्ट।

इंग्लैंड की टीम

फिल साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, जॉर्डन कॉक्स, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, रेहान अहमद,जेमी ओवर्टन, सेनी बेकर, जैक क्रॉली।

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल
मैच दिन वेन्यू
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय</td> 18 अक्टूबर, शनिवार हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय 20 अक्टूबर, सोमवार हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय 23 अक्टूबर, गुरुवार ईडन पार्क, ऑकलैंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here