ICC Women Rankings: महिला क्रिकेट में बदलाव: शेफाली-रेणुका को फायदा, जेमिमा को नुकसान

0

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 की बढ़त का फायदा मिला है। भारत की विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को मंगलवार को जारी हुई ताजा महिला टी20 रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। वहीं, पिछला मैच न खेलने वाली जेमिमा रोड्रिग्स को इस बार रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है।

आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने चार स्थान की छलांग लगाते हुए 10वें से छठे स्थान पर जगह बनाई है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में चार में से तीन पारियों में फिफ्टी से अधिक रन बनाए हैं। वर्तमान में वह सीरीज की लीडिंग रन स्कोरर हैं, और इसी शानदार प्रदर्शन का असर उनकी रैंकिंग में साफ नजर आ रहा है।

जेमिमा रोड्रिग्स, जो बीमारी के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाईं, उन्हें अब इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है और वह 9वें से 10वें स्थान पर खिसक गई हैं। स्मृति मंधाना बैटर्स की रैंकिंग में नंबर 3 पर कायम हैं। वहीं, पिछले मैच में ताबड़तोड़ पारी खेलने वाली ऋचा घोष अब 28वें से 21वें स्थान पर पहुंच गई हैं। ऋचा के 593 रेटिंग अंक हैं, जो उनके करियर की अब तक की बेस्ट रेटिंग है।

रेणुका ठाकुर की रैंकिंग में बढ़त

भारतीय पेसर रेणुका सिंह ठाकुर को भी इस सीरीज में शानदार गेंदबाजी का फल मिला है। उन्होंने तीसरे टी20 में चार विकेट झटके थे। वह अब महिला टी20 बॉलर्स की रैंकिंग में आठ स्थान की छलांग लगाते हुए 15वें से सीधे 7वें स्थान पर आ गई हैं। इस लिस्ट में भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा टॉप पर काबिज हैं। इन दोनों के अलावा टॉप 10 में कोई भारतीय बॉलर नहीं है।

महिला क्रिकेट में इस हफ्ते कोई विशेष वनडे मुकाबला नहीं हुआ, इसलिए रैंकिंग में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। महिला वनडे बैटर्स की रैंकिंग में लॉरा वोल्वार्ट शीर्ष पर हैं, जबकि स्मृति मंधाना दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। टॉप 10 में 10वें नंबर पर मौजूद जेमिमा रोड्रिग्स दूसरी भारतीय बल्लेबाज हैं। बॉलिंग रैंकिंग में सोफी एक्लेस्टोन शीर्ष स्थान पर काबिज हैं, और टॉप 10 में एकमात्र भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा 5वें स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here