रोहित शर्मा की वापसी से इंग्लैंड सतर्क, वनडे में 7 शतकों का दमदार रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। भारत को इस श्रृंखला में 14 जुलाई से चुनौती का सामना करना है, जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमशः 16 और 19 जुलाई को खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण वनडे श्रृंखला के लिए भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी पहले से ही इंग्लैंड में मौजूद हैं, जबकि बाकी खिलाड़ी भी चरणबद्ध तरीके से टीम के साथ जुड़ रहे हैं। रोहित शर्मा के पहुंचने के बाद टीम की तैयारियों को और गति मिलने की उम्मीद है।

तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में अभ्यास शुरू कर दिया है और वह पूरी तैयारी के साथ मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन संतोषजनक रहा था, लेकिन अब उनकी नजरें इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी पारियां खेलने पर टिकी हैं। रोहित की कोशिश होगी कि वह अपनी शानदार लय बरकरार रखते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाएं। वैसे भी वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड की धरती पर उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है, ऐसे में एक बार फिर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।

इंग्लैंड में रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी, 7 शतक हैं गवाह

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में वनडे प्रारूप में जमकर रन बनाए हैं। इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा ने कुल 27 मैच खेले हैं जिसकी 27 पारियों में उन्होंने 64.90 की औसत से 1428 रन बनाए हैं। इसमें वनडे वर्ल्ड कप 2019 के मैच भी शामिल हैं जिसमें उन्होंने 5 शतक भी लगाए थे। इंग्लैंड की धरती पर रोहित ने 27 मैचों में 7 शतक भी जड़े हैं और उनका वहां बेस्ट रिकॉर्ड 140 रन रहा है। इंग्लैंड में उन्होंने 7 अर्धशतक भी लगाए हैं और इन मैचों में उनके बल्ले से 150 चौके और 32 छक्के भी निकले हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली , श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
  • पहला वनडे: 14 जुलाई 2026, बर्मिंघम, दोपहर 3.30 बजे (IST)
  • दूसरा वनडे: 16 जुलाई 2026, कार्डिफ, शाम 5.30 बजे (IST)
  • तीसरा वनडे: 19 जुलाई 2026, लॉर्ड्स, दोपहर 3.30 बजे (IST)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here