4000+ रन बनाने वाला बल्लेबाज भी हुआ प्रभावित, वैभव सूर्यवंशी के लिए कही बड़ी बात

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होना है, लेकिन इस मैच से पहले गुजरात के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर ने राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान बटलर ने युवा ओपनर की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें भारत के लिए एक बेहद होनहार और भविष्य का सितारा बताया।

वैभव को बताया सबसे शानदार खिलाड़ी, दिग्गज भी हुए प्रभावित

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो जारी किया जिसमें जोस बटलर इस टीम के मैनेजर रोमी भिंडर और वैभव के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस बातचीत में बटलर ने कहा कि मैंने कहा कि उसे ज्यादा उत्साहित मत करो। मैंने कहा कि वह (वैभव) अब तक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी है जिसे मैंने देखा है।

दुनिया उसके कदमों में होगी, वैभव के टैलेंट ने जीता दिल

जोस बटलर ने आगे कहा कि जरा सोचिए जब वैभव सूर्यवंशी 21 या 25 साल का होगा, तब पूरी दुनिया उसके कदमों में होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि वैभव को खेलते देखना बेहद शानदार अनुभव है। बटलर ने उनसे हाथ मिलाते हुए यह बातें कहीं और उनके टैलेंट की खुलकर सराहना की। साथ ही उन्होंने अंडर वर्ल्ड कप में वैभव की उस शानदार पारी को भी याद किया, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड की टीम को करारी चुनौती देते हुए मैच का रुख बदल दिया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जोस ने आगे कहा कि आप बहुत बढ़िया खेल रहे हो और आपको खेलते देखना शानदार है ऐसे ही खेलते रहो। जिस आजादी से तुम खेलते हो उसे देखना बहुत अच्छा लगता है। गुजरात और राजस्थान के बीच होने वाले आगामी मुकाबले से पहले बात करते हुए बटलर ने अपनी बात खत्म की। वहीं राजस्थान टीम के मैनेजर ने यह भी बताया कि वैभव अपने करियर में बटलर की तरह ही ट्रॉफियां जीतना चाहते हैं।

आपको बता दें कि जोस बटलर पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें गुजरात टाइटंस ने खरीद लिया था। बटलर ने अब तक आईपीएल में 122 मैच खेलते हुए 4158 रन बनाए हैं। उनके नाम 7 शतक और 24 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 148.98 और औसत 39.98 का रहा है, जो उनकी शानदार बल्लेबाजी का प्रमाण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here